Uncategorized

CG में शादी के दूसरे दिन दूल्हे पर लगा रेप का आरोप:युवती बोली- प्यार के जाल में फंसाया;फिर प्रेमी ने कर ली किसी और से शादी

By Dinesh chourasiya

कोरबा जिले में शादी के दूसरे दिन एक अन्य युवती ने दूल्हे शिवम पटेल (24) पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद पंडरीपानी के रहने वाले दूल्हे शिवम पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित युवती ने शिवम पटेल पर आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ पहले अफेयर चलाया। फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। अब अचानक उसे पता चला है कि शिवम ने शादी कर ली है। जिसके बाद वो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए पहुंची है।

आरोपी शिवम पटेल गिरफ्तार

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिवम पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर पीड़िता ने कहा कि शिवम पटेल ने उसके साथ गलत किया है, उसे उसकी सजा मिलनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button