Uncategorized

CG में जमीन विवाद: आपस में भिड़े दो परिवार, लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, एक की मौत, 4 गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

जांजगीर चांपा रिन्कु सिदार निवासी ग्राम खपरीडीह के द्वारा आज दिनांक 21/01/24 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि जमीन विवाद को लेकर चारो आरोपी मिलकर प्रार्थी के पिता खोलबहरा सिदार को जान से मारने की नियत से लाठी एवं टंगिया से मारपीट कर गंभीर चोंट पंहुये है जिससे ईलाज हेतू अस्पताल बम्हनीडीह ले गया जहां डॉक्टर साहब द्वारा चेक कर प्रार्थी के पिता खोलबहरा का फौत होना बताये है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 11/2024 धारा 302,34 भादवि कायम कर विवेवना में लिया गया

हत्या जैसे मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बम्हनीडीह पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल रवाना हुआ और आरोपियों की पता तलाश कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया जिसमें आरोपीगण द्वारा जमीन विवाद को लेकर खोलबहरा सिदार को एक राय होकर लाठी डण्डा, हाथ मुक्का एवं टंगिया से मारपीट करना बताए और घटना में प्रयुक्त डण्डा एवं टंगिया को अरोपीगण के कब्जे से बरामद किया गया है।प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 21/01/2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button