Uncategorized

भिलाई में मच्छर भगाने वाले अगरबत्ती से जिंदा जल गई महिला: खाट के नीचे रखी थी अगरबत्ती; दम घुटने से चीख तक नहीं निकली  फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा विवेचना जारी 

By Dinesh chourasiya

खाट पर सो रही वृद्ध महिला जिंदा जली। - Dainik Bhaskar
भिलाई में शुक्रवार देर रात एक बुजुर्ग महिला मच्छर मारने की अगरबत्ती से जिंदा जल गई। घर वालों ने अगरबत्ती को उसकी खाट के नीचे रखा था। इस बीच देर रात अगरबत्ती से उसके कंबल में आग लग गई। खास बात यह है कि हादसे का पता परिजनों को सुबह चला।

जानकारी के मुताबिक, जामुल निवासी दुखिया बाई (90) शुक्रवार रात अपने कमरे में सोई थी। मच्छर भगाने के लिए बहू ने दुखिया बाई की खाट के नीचे मच्छर मारने की अगरबत्ती रखी थी। रात में ठंड ज्यादा होने पर वृद्धा ने कंबल ओढ़ा तो वे नीचे लटक गया।

कमरे में जली हुई हालत में पड़ी खाट और अन्य सामान।

बताया जा रहा है कि अगरबत्ती के संपर्क में आकर कंबल में आग लग गई। उसने खाट को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान उसके बेटा और बहू अलग कमरे में सो रहे थे। ज्यादा उम्र होने और बीमारी के कारण महिला खुद से भागने में असमर्थ थी।

आशंका है कि दम घुटने के चलते शोर भी नहीं मचा सकी

आशंका है कि इसके चलते आग लगने के बाद वो खाट से उतरकर भाग नहीं सकी। परिवार वालों ने उसके चिल्लाने की भी आवाज नहीं सुनी। ऐसे में अंदेशा है कि अधिक धुआं होने से उसका दम घुट गया। इससे वह शोर मचाकर मदद के लिए बुला भी नहीं सकी।

अगले दिन हादसे का पता चला

बेटा और बहू ने बताया कि अगले दिन शनिवार सुबह जब वे सोकर उठे तो उन्हें घर में कुछ जलने की बदबू आ रही थी। इस पर वे लोग बगल में स्थित मां के कमरे में पहुंचे। वहां देखा तो बुजुर्ग दुखिया बाई की लाश अधजली हालत में पड़ी हुई थी।

पुलिस जांच में जुटी

घरवालों ने घटना की जानकारी जामुल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा और पंचनामा कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button