Uncategorized

दुर्ग-भिलाई में 22 जनवरी के लिए दीपोत्सव की तैयारी : 6 हजार मंदिर दीपों से जगमगाएंगे 20 क्विंटल फूलों से होगी सजावट

By Dinesh chourasiya

रामलला के स्वागत में ट्विनसिटी को ध्वज और तोरणों से सजाया जा रहा है। राम जी के कटआउट तैयार किए गए हैं, जिसे हर जगह लगाया जाएगा। - Dainik Bhaskar

22 जनवरी, 2024 को रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। उस अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय पल का साक्षी बनने पूरा शहर बेताब है। दीवाली के बाद एक और दीपोत्सव को यादगार बनाने के लिए लोग अपने घर आंगन को रंगोली और बंदनवार से सजा रहे हैं। हर छोटे- बड़े मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा की जा रही है। हर तरफ लोगों का हुजूम नजर आ रहा है। चारों तरफ दीवाली सदृश्य वातावरण है। सड़कों से लेकर मंदिरों तक हर तरफ राम भजन सुनाई दे रहा है। साेमवार को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन जिले के 390 गांवों और दुर्ग-भिलाई के 130 वार्डो के लगभग 6000 छोटे-बड़े मंदिरों में विशेष पूजा पाठ, हवन, भजन, कीर्तन की तैयारी की चल रही है।

हर मंदिर में सुन्दर कांड और हनुमान चालीसा पाठ जैसे अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे। भव्य श्रीराम संध्या आयोजित की जाएगी। 108 से लेकर 21000 दी प्रज्जवलित करने की योजना मंदिरों में है। हनुमान मंदिर सेक्टर-9, श्रीराम मंदिर सेक्टर-2, हनुमान मंदिर सेक्टर-2, बैकुंठधाम मंदिर कैंप-2, सर्वेश्वरधाम सेक्टर-4, राम मंदिर इंदिरा नगर सुपेला, बघवा मंदिर परदेशी चौक सुपेला, मंदिर मैत्री नगर, चंडी मंदिर दुर्ग, श्रीराम मंदिर दुर्ग, श्री हनुमान मंदिर जवाहर नगर दुर्ग, महामृत्युंजय मंदिर न्यू आदर्श नगर दुर्ग, संकटमोचन मंदिर मालवीय नगर दुर्ग, गायत्री प्रज्ञापीठ शिव आश्रम पुलगांव में विशेष आयोजन होंगे।

नए-नए रामभजन का रिहर्सल कर रहे कलाकार

ऐतिहासिक पल से पहले भगवान श्री राम के लिए हर दिन नए-नए भजन रिलीज किए जा रहे हैं। जुबिन नौटियाल के ‘मेरे घर राम आए हैं’ स्वाति मिश्रा के ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे… राम आएंगे’। मनोज तिवारी के ‘वो है राम’, राकेश मिश्रा का ‘स्‍वागत करो श्री राम का’ का खूब वायरल हो रहा है। स्थानीय भजन खूब गाए जा रहे।

गेंदे, ग्लेडूलस, लीलियम, जैसे फूलों की भी डिमांड

इन दिनों फूलों की डिमांड दीवाली से भी ज्यादा बढ़ गई है। आमतौर पर गैर सीजन में पूरे शहर में 2 क्विंटल गेंदे की लड़ी की खपत होती है। जेना फ्लावर सेंटर के संचालक ने बताया कि 22 जनवरी के लिए पहले से बुकिंग हो गई है। करीब 20 क्विंटल गेंदे की लड़ी की खपत होगी। गेंदे, ग्लेडूलस, लीलियम, जरवेरा, डच रोज जैसे फूल की मांग बढ़ी है।

राम के बाल स्वरूप और राजसी ड्रेस की भी मांग

अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में जगह-जगह झांकी और शोभायात्रा भी निकलेगी। इसके ​लिए श्री राम के बाल स्वरूप, वनवासी और राजसी राम, माता सीता, भाई लक्ष्मण आैर हनुमान की वेशभूषा, गदा, मुकुट, धनुष, माला, बालियां, बाजूबंद, विग एवं अन्य आभूषणों की किराए में मांग बढ़ गई है।

5000 मानस और भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

सभी मंदिरों में स्थानीय लोगों के सहयोग से ही कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिले में करीब 5000 मानस और भजन मंडलियां हैं। 22 जनवरी को सभी अपने गांव और मोहल्ले के मंदिरों में ही सेवाएं देंगी। कहीं संगीतमय रामकथा की तैयारी चल रही है तो तो कहीं बालकांड और सुंदरकांड के सस्वर सामूहिक पाठ की।

Related Articles

Back to top button