छत्तीसगढ़

भिलाई में अवैध पोस्टर, होर्डिंग्स हटाने निगम ने चलाया अभियान* *विभिन्न स्थानों से हटाए गए बैनर पोस्टर*

By Dinesh chourasiya

 

भिलाईनगर/ नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के सार्वजनिक स्थान, बिजली खंभे एवं सड़क किनारे में लगे हुए अवैध होर्डिंग बेनर,पोस्टर को हटाने भिलाई निगम ने अभियान चला रखा है।
निगम आयुक्त रोहित व्यास ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किये है कि संपूर्ण निगम क्षेत्र में कहीं भी अवैध बैनर पोस्ट या होर्डिंग्स लगाया जाता है उस पर तत्काल कार्रवाई करे।
आयुक्त के निर्देश के पर सभी जोन के राजस्व अमला अपने क्षेत्र में अवैध रूप से लगे पोस्टर होर्डिग को हटाने के लिए अभियान चला रहे है। बुधवार को जोन 01 नेहरू नगर के राजस्व विभाग की टीम ने शहर से अवैध पोस्टर होर्डिग हटने संसाधनों के साथ निकले और नेहरू नगर चौक से सूर्या मॉल चौक तक, मॉल चौक से रानी अवंती बाई चौक तक, गदा चौक से घड़ी चौक सुपेला तक, घड़ी चौक से आकाशगंगा मंडी रोड, सर्कस मैदान से सेक्टर 6 अंडर ब्रिज से नेहरू नगर ओवरब्रिज तक अवैध तरीके से लगाये हुए पोस्टर होर्डिग को हटाया गया। इसके कारण शहर की सुंदरता पर भी प्रभाव पड़ता है, वही सड़क किनारे या डिवाईडर लगे हुए बैनर पोस्टर हवा तूफान में टूटने फटने से हवा में लटकते रहते है जिसे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इन सभी कारणों से लगातार कार्रवाई की जा रही है ।

 

Related Articles

Back to top button