Uncategorized

CG में ज्वेलरी दुकान संचालक से 1 करोड़ रूपए -चांदी की ज्वेलरी की उठाईगिरी के मामले में पुलिस ने ओडिशा से 46 लाख रुपए की ज्वेलरी बरामद  मगर आरोपी तक  पुलिस नहीं पहुंच सकी  आरोपियों की तलाश जारी 

By Dinesh chourasiya

सरगुजा जिले के सीतापुर में ज्वेलरी दुकान संचालक से 1 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की सोने-चांदी की ज्वेलरी की उठाईगिरी के मामले में पुलिस ने ओडिशा से 46 लाख रुपए की ज्वेलरी बरामद की है। हालांकि, वारदात में शामिल आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

दरअसल, 26 जुलाई को काशी ज्वेलर्स के संचालक अरुण कुमार सोनी दुकान खोलने पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात युवक उनकी स्कूटी से सोने-चांदी की ज्वेलरी से भरा बैग निकालकर फरार हो गए। बैग में 1 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की ज्वेलरी थी। घटना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने करीब 500 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान पुलिस टीम ओडिशा पहुंची, जहां से 46 लाख रुपए की ज्वेलरी बरामद की गई। फिलहाल, फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

ज्वेलरी संचालक सेे 22 दिनों पूर्व हुई थी उठाईगिरी

चोरी के विरोध में चक्काजाम

वहीं, 1 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की ज्वेलरी की उठाईगिरी के विरोध में सीतापुर में व्यापारी संघ ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया था। व्यापारियों ने करीब एक सप्ताह पहले अनिश्चितकालीन धरना भी शुरू किया था। व्यापारी संघ ने मंगलवार को फिर नगर बंद और चक्काजाम करने का ऐलान किया था।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, रविवार सुबह करीब 11:30 बजे सीतापुर में नेशनल हाईवे-43 के किनारे स्थित काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक अरुण सोनी दुकान खोलने पहुंचे थे। उन्होंने ज्वेलरी से भरा बैग स्कूटी में लटका दिया था।

इसी दौरान अज्ञात उठाईगीर स्कूटी से बैग निकालकर फरार हो गया। बैग में 800 ग्राम से अधिक सोने और करीब ढाई किलो चांदी के जेवर थे। सराफा व्यवसायी को जब तक बैग चोरी होने का पता चला, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि वारदात में चार आरोपी शामिल थे, जो दो बाइक से फरार हुए। फुटेज के आधार पर आरोपियों के ओडिशा के गिरोह से जुड़े होने की जानकारी मिली। घटना के बाद पुलिस की विशेष टीमें लगातार ओडिशा में दबिश देकर आरोपियों की तलाश और चोरी की ज्वेलरी बरामद करने में जुटी थीं।

पुलिस ने जब्त किए सोने के जेवर
पुलिस ने जब्त किए सोने के जेवर

आरोपियों तक पहुंची पुलिस, सोने-चांदी के आधी ज्वेलरी बरामद

SSP राजेश अग्रवाल ने बताया कि घटना के बाद सरगुजा के गेरसा से लेकर जशपुर जिले के कांसाबेल, कुनकुरी और सिंगीबहार सहित झारखंड के कुरडेग, खैरनटोली, सिमडेगा, ओडिशा के सुंदरगढ़ और अन्य संभावित क्षेत्रों के करीब 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

बाकी राज्यों की पुलिस की मदद से दो संदिग्धों की पहचान चांटी दास निवासी ग्राम सोर्डा, जिला गंजाम, ओडिशा और नागेश्वर राव निवासी नारायणपुर, थाना कोटिनाडा, जिला गंजाम, ओडिशा के रूप में की गई।

सोने के साथ चांदी के जेवर भी किए गए जब्त
सोने के साथ चांदी के जेवर भी किए गए जब्त

गंजाम में आरोपी के घर से 46 लाख के जेवर बरामद

SSP अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त होने के बाद सरगुजा की संयुक्त पुलिस टीम को ओडिशा के गंजाम भेजा गया। 10 दिनों तक सर्चिंग अभियान चलाने के दौरान सूचना मिली कि संदिग्ध चांटी दास 16 अगस्त की रात अपने घर आया था।

इसके बाद संयुक्त टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ उसके घर की तलाशी ली। आरोपी घर पर नहीं मिला, लेकिन तलाशी के दौरान सीतापुर से उठाईगिरी किए गए जेवरात में से बड़ी मात्रा में आभूषण बरामद हुए।

पुलिस के मुताबिक, घर से 300.92 ग्राम सोने और 1 किलो 168 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 46 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी चांटी दास, नागेश्वर राव और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

SSP राजेश अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद बाकी ज्वेलरी भी बरामद होने की उम्मीद है। पुलिस टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। सरगुजा पुलिस को ओडिशा पुलिस की टीम का भी सहयोग मिल रहा है

Related Articles

Back to top button