भिलाई स्टील प्लांट में एक्सीडेंट, 2 नियमित कर्मचारी और 1 ठेका मजदूर झुलसे
By Dinesh chourasiya

के भिलाई स्टील प्लांट में एक्सीडेंट हो गया है। मंगलवार को एमएसडीएस 2 के दो नियमित कर्मचारी और एक ठेका मजदूर इलेक्ट्रिकल फ्लैश की चपेट में आ गया।




मेन मेडिकल पोस्ट में प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-9 हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों की टीम बेहतर उपचार में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि 8 से 16 प्रतिशत ही झुलसे हैं। ठेका मजदूर के चेहरे पर जख्म है। नियमित कर्मचारियों के हाथ के पास जख्म है।
बताया जा रहा है कि नियमित कर्मचारी हीरालाल-मास्टर ऑपरेटर, विकास कुमार-ओसीटी और ठेका मजदूर केशव (एसडब्ल्यू) एसएमएस-2 के सब स्टेशन 28-आई में मेंटेनेंस का कार्य कर रहे थे। इसी समय इलेक्ट्रिक फ्लैश होने से हाथ और चेहरा झुलस गया। घटना सुबह 10:35 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद तत्काल मेन मेडिकल पोस्ट लाया गया, जहां से सेक्टर 9 भेज दिया गया है। बर्न यूनिट में इलाज हो रहा है
बीएसपी के ट्रेड यूनियन नेताओं का कहना है कि सब स्टेशन से पॉवर सप्लाई रोकने के बाद मेंटेनेंस का कार्य किया जाना था। कहीं कुछ चूक हुई है, जिसकी वजह से इस तरह की घटना हुई है। जांच के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल, विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सुरक्षित कामकाज को लेकर पूरे प्लांट में दिशा-निर्देश जारी है। बावजूद, इस तरह की घटना ने कई सवाल उठा दिए हैं। गनीमत यह था कि कर्मचारी मामूली रूप से झुलसे हैं। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। दो-चार दिन के भीतर सबको डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।











