Aradhna news BalodBalodUncategorizedछत्तीसगढ़
Trending

जिला पंचायत बालोद की सामान्य सभा संपन्न, विकास कार्यों और जनहित योजनाओं की हुई समीक्षा

विधायक कुंवर सिंह निषाद एवं संगीता सिन्हा सहित जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों ने की बैठक में सहभागिता

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 22 जुलाई 2026

जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर की अध्यक्षता में आयोजित जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक शांतिपूर्ण ढंग से एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, सहित विभिन्न समितियों के सभापति, जिला पंचायत सदस्यों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में पूर्व बैठक की पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। इसी तरह बैठक में सहकारिता विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, खनिज विभाग, आबकारी विभाग एवं अन्य विषयों के कार्यों की समीक्षा की गई।

Related Articles

Back to top button