
बिहार
एक्सिस बैंक में एक करोड़ 16 लाख रुपए कैश लूटकर भागे, हाफ पेंट में आए लुटेरे….
By Dinesh chourasiya
लूट की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। डीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी बैंक शाखा पहुंचे। गेट बंद कर सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। लालगंज के तिनपुलवा चौक स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में यह वारदात हुई।







बिहार में बैंक लूट की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कुछ महीनों के भीतर विभिन्न जिलों में ऐसी दर्जनों वारदात हो चुकी हैं। बीते 18 जुलाई को नालंदा के अस्थावां में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से 14 लाख रुपये लूटकर भाग गए, विरोध करने पर अपराधियों ने एक ग्राहक को चाकू भी मार दिया। इससे पहले मुजफ्फरपुर जिले में भी उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से करीब साढ़े 9 लाख रुपये की लूट हो गई।








