
नशे में धुत दूल्हा भूल गया अपनी शादी की तारीख, दुल्हन मंडप में करती रही अपने हमसफर का इंतजार, जानें पूरा माजरा
- नशे में धुत दूल्हा भूल गया अपनी शादी की तारीख, दुल्हन मंडप में करती रही अपने हमसफर का इंतजार, जानें पूरा माजरा दूल्हा जहां शराब के नशे में धुत था तो वहीं दूसरी ओर दुल्हन दूल्हे का इंतजार ही करती रह गई।
: पटना। शादियों का सीजन चल रहा है। सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़ी कई प्रकार की खबरें वायरल होती है। बिहार में शादी से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक ओर बिहार में शराब बंद है तो वहीं दूल्हा और शराब से संबंधित खबर वायरल हो रही है। दरअसल, दूल्हा शराब के नशे में इतना चूर हो गया कि वह अपनी शादी की तारीख ही भूल गया।
: दूल्हा एक ओर जहां शराब के नशे में धुत था तो वहीं दूसरी ओर दुल्हन दूल्हे का इंतजार ही करती रह गई। यह पूरा मामला भागलपुर जिले के कहलगांव प्रखंड के अंतीचक गांव का है। यहां से बारात भागलपुर के ही सुल्तानगंज के एक गांव में जानी थी। सुल्तानगंज में शादी के लिए लड़की वालों ने पूरी तैयारी कर ली थी। लड़की पक्ष वालों ने बारातियों के स्वागत की लिए सारा इंतजाम किया था। खाना पीना सब तैयार था। लड़की भी सजधज कर तैयार थी। बस इंतजार बारात और दुल्हे का था।







: देर रात तक बारात नहीं पहुंची। लड़की वालों ने किसी अनहोनी के डर से लड़के वालों को फोन लगाना शुरू कर दिया। बार-बार फोन करने के बाद भी लड़के वालों ने फोन नहीं उठाया। दरअसल शादी के दिन लड़के ने छककर शराब पी। होने वाले दुल्हे ने इतनी शराब पी कि वह अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा था। वह नशे में अपनी शादी की तारीख भी भूल गया था
इस दौरान लड़के के घरवालों ने उसका नशा उतारने का पूरा प्रयास किया। किसी तरह उसे ले जाने की कोशिश की लेकिन लड़का शराब के नशे में टुल था। जिसके बाद सोमवार को बारात नहीं जा सकी। मंगलवार को लड़के को किसी तरह से समझा बुझाकर शादी के लिए कुछ लोगों के साथ भेजा गया। इधर लड़की को जब सारे मामले की जानकारी हुई को उसने नशेड़ी युवक से शादी करने से साफ इंकार कर दिया।












