देश-विदेश

SDM ज्योति मौर्य की वजह से प्रेमी कमांडेंट मनीष दुबे पर गिर सकती है गाज

एसडीएम ज्योति मौर्य के साथ-साथ अब उनके तथाकथित प्रेमी कमांडेंट मनीष दुबे की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, एसडीएम ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या के आरोप लगाने के बाद जब मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा तो होमगार्ड मुख्यालय ने प्रयागराज में तैनात डीआईजी को मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट इसी सप्ताह आनी थी लेकिन मनीष दुबे सहित कई जिला कमांडेंट के ट्रांसफर के चलते अब इसकी रिपोर्ट अगले सप्ताह आएगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डीजीपी ने कहा है कि पूरी तरह से जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। बता दें, होमगार्ड के कमांडेंट मनीष दुबे गाजियाबाद में पोस्टेड हैं। एसडीएम ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या के मुताबिक कमांडेट मनीष दुबे की पत्नी भी परिवार के उजाड़ने का आरोप लगा रही हैं। ऐसे में कमांडेंट मनीष दुबे घिरते नजर आ रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि मनीष दुबे के ऊपर किस कानून के तहत कार्रवाई होती है। मनीष दुबे के तथाकथित चैट भी वायरल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button