
देश-विदेश
कश्मीर में एक बार फिर टारगेट किलिंग: आतंकियों ने दो भाइयों पर की फायरिंग
शोपियां: दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने आज मंगलवार को दो भाइयों पर फायरिंग कर दी। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, छोटेपोरा इलाके में दोनों भाई सेब के बगान में काम कर रहे थे। इस दौरान वहां कुछ आतंकी आए और फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से एक भाई की मौत हो गई। उसकी पहचान सुनील कुमार भट्ट के रूप में हुई है। वह चार बेटियों के पिता थे। वहीं, उनका भाई पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल है, उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।













