
दूसरी बार मां बनने वाली हैं ये एक्ट्रेस, 4 महीने पहले बेटी को दिया था जन्म
मुंबई। देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को खुशखबरी दी है। दरअसल, देबिना और गुरमीत दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। जी हां, अपने पहले बच्चे लियाना चौधरी का स्वागत करने के चार महीने बाद देबिना दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई हैं।
देबिना द्वारा साझा की गई तस्वीर में गुरमीत एक हाथ से अपनी बेटी लियाना चौधरी को गोद में लिए हुए हैं। वहीं दूसरे हाथ से देबिना को पकड़े हुए हैं। बेटी लियाना कैमरे की तरफ और देबिना गुरमीत की तरफ देख रही हैं। देबिना, गुरमीत को गले लगाते हुए प्रशंसकों को सोनोग्राफी की फिल्म दिखा रही हैं।







पोस्ट को शेयर करते हुए देबिना ने लिखा, “कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं होती हैं, वह भगवान द्वारा तय की गई होती हैं और कोई भी इसे बदल नहीं सकता…यह एक आशीर्वाद है..हमारे परिवार को पूरा करने जल्द ही आ रहा है।”








