देश-विदेश

मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका, आबकारी नीति मामले में 12 मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आज कोर्ट ने झटका दिया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 12 मई तक बढ़ा दी है। यह हिरासत सीबीआई द्वारा जांच की जा रही आबकारी नीति मामले में बढ़ाई गई है। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज न्यायिक हिरासत खत्म होने पर राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था।

मनीष सिसोदिया के वकील ने राउज एवन्यू कोर्ट को बताया कि सीबीआई मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसके बाद कोर्ट ने सीबीआई को चार्जशीट की ई कॉपी मनीष सिसोदिया को देने का निर्देश दिया। बता दें कि इससे पहले 25 अप्रैल को सीबीआई ने शराब घोटाले के मामले में पहली बार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

 

Related Articles

Back to top button