
भिलाई खुर्सीपार में मंदिर के दानपेटी एवं डॉक्टर के क्लीनिक से नगदी रकम चोरी के करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
By Dinesh chourasiya







प्रार्थी गौतम सिंह कौशिक ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23/07/2025 के दरमियान रात को किसी अज्ञात चोर द्वारा क्लीनिक का शटर को किनारे से तोडकर दराज में रखे नगदी रकम को चोरी कर लेकर ले गया तथा प्रार्थी जयशंकर चौधरी ने बताया कि उसी घटना दिनांक को मंदिर में रखे दानपेटी को तोडकर किसी अज्ञात चोर नगदी रकम चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 163/2025 एवं अपराध क्रमांक 164/2025 धारा 331(4), 305(क) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।* विवेचना दौरान आस पास के सीसीटीवी कैमरा चेक किया जिसमें एक संदेही को रात में अकेला घूमते देख जांच पतासाजी किया गया। *संदेही आरोपी को थाना लाकर पूछताछ किया गया जो अपना नाम कुलदीप कौशिक जो उक्त दिनांक घटनास्थल समय पर अपराध घटित करना कबूल किया जिसे गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।*
नाम आरोपी :- कुलदीप कौशिक पिता नोहर कौशिक उम्र 22 साल पता बाबा चौक दुर्गा मंदिर शासकीय स्कुल के पास खुर्सीपार





