भिलाई के गणेश पंडाल में अवैध पार्किंग वसूली पर निगम कार्यवाही पर मुकेश वर्मा ने बोला भिलाई नगर निगम के अधिकारी झूठी वाहवाही लूटना बंद करें। कार्यवाही सिर्फ दिखावा है
By Dinesh chourasiya








मुकेश वर्मा। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश महासचिव मुकेश वर्मा ने नगर निगम भिलाई के उच्च अधिकारी और कर्मचारी की कार्यप्रणाली से नाराज होकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विगत दिनों दिनांक 22 सितंबर को सेक्टर 10 गणेश पूजा पंडाल में अवैध पार्किंग वसूल करने की शिकायत पर नगर निगम भिलाई के जून आयुक्त द्वारा अपनी टीम के साथ 22 सितंबर को संध्या काल में स्थल निरीक्षण के दौरान पाया गया की समिति के द्वारा दो पहिया चार पहिया वाहनों से₹10 एवं ₹20₹30 तक की सभी वाहनों से राशि वसूली किया जा रही था निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए पार्किंग शुल्क वसूली में उपयोग की जाने वाली पांच कट्टा रसीद जप्त की गई किंतु इन उच्च अधिकारियों ने ना समिति पर कार्रवाई की और ना ही अनादिकृत राशि वसूलने वालों पर कार्यवाही करने का साहस झूठा पाई मात्र हिदायत देकर खाना पूर्ति कर खाली लौट गए और अखबारों में अवैध पार्किंग वसूली करने पर कार्यवाही की झूठी खबर छाप कर झूठी वाहवाही लूट रहे हैं जिसकी मैं तीखी निंदा करता हूं वर्मा ने कहा कि ऐसे उच्च अधिकारियों की कार्य प्रणाली से अवैध वसूली करने वालों का हौसला निरंतर बढ़ता है और ऐसे लोग शासन प्रशासन को ठेंगा दिखाकर बेधड़क जनता को लूटने का काम करते हैं अगर नगर निगम के उच्च अधिकारियों के द्वारा गलत कार्य करने वालों पर कार्यवाही करने का साहस नहीं जुटा सकते है तो अखबारों में झूठी वाहवाही लूटने का श्रेय लेना बंद करें





