Uncategorized

बीजेपी के वरिष्ठ नेता का आरोप – पार्टी में हजारों लोगों को दी गई मीट पार्टी, लेकिन शहर से हजारों कुत्ते गायब

By Dinesh chourasiya

पटना।  : बिहार के मुंगेर में जेडीयू का मटन-चावल भोज अब सियासी मुद्दा बन गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि जेडीयू के मटन पार्टी में हजारों लोगों को किन-किन जानवरों का मांस खिलाया गया, इसकी जांच होनी चाहिए। विजय सिन्हा ने कहा कि उन्हें खबर मिली है कि मुंगेर से हजारों कुत्ते गायब हो गए हैं।

 

मटन पार्टी के लिए ठेकेदारों से जमकर पैसे की वसूली हुई!

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि मुंगेर से कई लोगों की बात सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि पार्टी के बाद शहर से कुत्ते भी गायब हो गए हैं। लोगों को मीट भात नहीं, बल्कि किन-किन जानवरों का मांस खिलाया गया, ये जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि इससे क्या-क्या बीमारी फैलेगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जेडीयू के भोज में शराब परोसी गई या नहीं, यह जांच का विषय है। लेकिन अगर आरोप लगा है, तो इसकी जांच होनी चाहिए। विजय सिन्हा की ओर से यह भी आरोप लगाया है कि ललन सिंह की पार्टी के नाम पर ठेकेदारों से जमकर पैसे की वसूली हुई। इसकी भी जांच कराई जानी चाहिए।

मटन पार्टी में शराब पिलाने का भी लगा आरोप

इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा था कि मुंगेर पार्टी में शराब परोसी गई। जिसके बाद जेडीयू नेताओं की ओर से सम्राट चौधरी पर केस दर्ज कराने की बात कही गई है।
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की ओर से पिछले दिनों मुंगेर में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को बुलाया था। मटन पार्टी के दौरान भगदड़ मचने की भी खबर आई थी। जिसमें भोज खाने आए लोगों की पिटाई का वीडियो भी सामने आया था।




Related Articles

Back to top button