
Uncategorized
जब छात्रा ने मुख्यमंत्री बघेल से पूछा – मैं आपकी पीए बनना चाहती हूँ क्या ऐसा हो सकता है, तो सीएम ने मुस्कुराते हुए दिया यह जवाब
By Dinesh chourasiya
धमतरी। CG आज धमतरी विधानसभा क्षेत्र के भटगांव में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम नागरिकों से चर्चा कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी ली। वहीं भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों से चर्चा के दौरान बता रहे थे कि पिछली बार हमने 14 हजार शिक्षकों की भर्ती की थी, इस बार 12 हजार शिक्षकों की भर्ती कर रहे हैं। स्वामी आत्मानंद स्कूल भी हमने आरंभ किये हैं। इसी दौरान सबसे पहले स्कूल की छात्रा प्रियांशी मिश्रा उठी और कहा कि आप लगातार काम करने वाले और सक्रिय मुख्यमंत्री हैं। आज आपसे बात करने का मेरा सपना पूरा हुआ। मैं बहुत खुश हूँ।




मैं आपकी पीए बनना चाहती हूँ क्या ऐसा हो सकता है
छात्रा प्रियांशी मिश्रा ने कहा कि मैंने बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इसके बाद क्या बनना चाहती हैं। छात्रा ने कहा कि मैं तो आपकी पीए बनना चाहती हूँ। क्या ऐसा हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए तो आपकी शासकीय सेवा में आना पड़ेगा। अपने स्कूल के बारे में प्रियंका ने बताया कि यहाँ अच्छी पढ़ाई तो होती ही है स्पोर्ट्स और कल्चर से जुड़ी एक्टिविटी भी काफी होती है। प्रियांशी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे सैजेस के बच्चों का गाना सुने। मुख्यमंत्री ने बच्चों का गाना सुना और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए ताली बजाते रहे।











