राजनीति

शुरू हुई रिजॉर्ट की राजनीती, कांग्रेस ने जीते हुए विधायकों के लिए हैदराबाद में बुक किया रिजॉर्ट

By Dinesh chourasiya

 

 

: कर्नाटक में जैसे-जैसे परिणामो से पर्दा उठता जा रहा हैं, सियासी दलों की धड़कने तेज होती जा रही हैं। पिछले चुनावों से सबक लेकर इस बार दूसरे दलों के मुकाबले कांग्रेस कही ज्यादा सर्तक नजर आ रही हैं। परिणामों से पहले ही कांग्रेस ने अपने जीते हुए विधायकों को राजधानी बेंगलुरु आने का निर्देश दिया हैं। इसके अलावा जो जानकारी मिल रहे हैं उसके मुताबिक़ कांग्रेस ने विधायकों के लिए हैदराबाद में रिजॉर्ट भी बुक कर लिया हैं। कांग्रेस इस बार भाजपा को किसी भी तरह के जोड़-तोड़ का मौका नहीं देना चाहती।

बता दें की कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आज यानी शनिवार को घोषित हो रहे है। इन नतीजों पर बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस समेत तमाम दलों की निगाहें लगी हुई हैं। आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। मतगणना के लिए प्रदेश भर के 36 केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। राज्य की 224 विधानसभा सीटों के लिए 2615 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 2,430 पुरुष और 184 महिलाएं हैं। इसके अलावा, एक थर्ड जेंडर प्रत्याशी है। ताजा रुझानों में भी कांग्रेस भाजपा से काफी आगे चल रही हैं। कांग्रेस ने शुरूआती गिनती में ही 126 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button