CRIME

झाड़-फूंक के नाम पर कर रहा था रेप की कोशिश, महिला ने काट दिया तांत्रिक का प्राइवेट पार्ट

By Dinesh chourasiya

भूरागांव पुलिस के प्रभारी हेमंत बोरगोहैन ने फोन पर बताया की “घटना के बाद, पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घायल व्यक्ति को बचाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

 

 

: मोरीगांव: असम राज्य में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई हैं। यहाँ एक महिला ने एक तांत्रिक का प्राइवेट पार्ट काट डाला। तांत्रिक पर महिला ने आरोप लगाए हैं की वह झाड़फूंक के नाम पर उसके साथ कथित तौर पर रेप की कोशिश कर रहा था। बलात्कार की कोशिश के दौरान महिला ने विरोध किया और तांत्रिक के प्राइवेट पार्ट को काट डाला। यह पूरी घटना असम के मोरीगांव जिले के भूरागांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही हैं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी हैं। महिला ने पुलिस को जो बयां दिया हैं उसमे में भी उसने आत्मरक्षा में यह कदम उठाने की बात कही हैं

भूरागांव पुलिस के प्रभारी हेमंत बोरगोहैन ने फोन पर बताया की “घटना के बाद, पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घायल व्यक्ति को बचाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उस व्यक्ति की पहचान उस्मान अली के रूप में हुई, जो दारंग जिले का रहने वाला था।” उन्होंने कहा, “महिला ने शिकायत दर्ज कराई हैं, उसके आधार पर हमने मामला दर्ज किया। हमने घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए गुवाहाटी रेफर कर दिया

Related Articles

Back to top button