Uncategorized

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी कार में लगी भयानक आग, लगातार हो रहे धमाके

By Dinesh chourasiya

 रायपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी एक कार में भीषण आग लग गई, जिससे आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

आनन-फानन में पार्किंग में खड़े अन्य वाहनों को हटाया गया। पुलिस बल और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है, और कार में लगातार विस्फोट हो रहे हैं। हालांकि, इस भीषण आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि अप्रैल 2017 में भी रायपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में ऐसी ही एक घटना घटी थी, जब आग लगने से लगभग 500 दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए थे।

 

Related Articles

Back to top button