
Uncategorized
CG CRIME : शादी का लालच देकर नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार…
रायपुर : CG CRIME : राजधानी में पुलिस ने नाबालिग को शादी का लालच देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।




जानकारी अनुसार, नाबालिग की मां ने गुढ़ियारी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी 5 दिसंबर 2022 को बिना बताये घर से कहीं चली गई। अपहरण होने की शंका पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ गुढ़ियारी थाना में FIR दर्ज़ किया गया। जिसके बाद पुलिस नाबालिक लड़की की तलाश में जुट गई।
इस बीच नाबालिग 2 मार्च को घर वापस आई। पूछताछ में उसने बताया कि जबलपुर निवासी विशाल वंशकार उसे शादी का लालच देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि. एवं 4 पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।











