
Uncategorized
उधर दिल्ली में CM केजरीवाल से CBI की पूछताछ: इधर कार्यकर्ताओं ने रायपुर में किया चक्काजाम,
By Dinesh chourasiya







सीजी, रायपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI ने आबकारी निति मामले में पूछताछ के लिए समन जरी किया था. जिसके बाद आज सीएम अरविंद केजरीवाल से सीबीआई पूछताछ कर रही है
इसके विरोध में देशभर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. रायपुर में भी प्रदर्शन करते हुए AAP कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर दिया. इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.




जयस्तंभ चौक पर AAP कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम करने वाले कार्यकर्ताओं को पुलिस की टीम ने सड़क से हटाया. इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमा-झटकी हुई





