
भिलाई में ट्रक हाईवा डम्फर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार चन्दू लाल चन्द्राकर अस्पताल के पास स्थित पेट्रोल पंप से किया था चोरी
By Dinesh chourasiya
प्रार्थी अनिल कुमार राय निवासी लक्ष्मी नगर सुपेला द्वारा थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 31.10.2024 को ट्रक हाईवा डम्फर क्रमांक सीजी 08 व्ही 1058 को चन्दूलाल चन्द्राकर अस्पताल नेहरू नगर के बगल पेट्रोल पंप में खड़ी किया था। जिसे अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में चोरी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया
।







पुलिस को मुखबीर सूचना मिली कि दुर्ग जिले के ग्राम बोरी ढाबा के पास हाईवा खराब हालत में खड़ी है पुलिस ने आरोपी हरीश यादव एवं हेमराज साहू के कब्जे से हाईवा बरामद किया। आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते हुए प्रार्थी की ट्रक हाईवा डम्फर चन्दूलाल चन्द्राकर अस्पताल के बगल स्थित पेट्रोल पंप से चोरी करना बताया। आरोपियांे को आज दिनांक 10.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरी. मनीष बाजपेयी, प्र.आर. अमर सिंह, आर. सूर्य प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह, सुरेन्द्र गिरी एवं रविन्द्र बांधव का विशेष योगदान रहा।
अप. क्र. 1169/2024
धारा 303(2), 3(5) भादवि
ट्रक हाईवा डम्फर सीजी 08 व्ही 1058 कीमती 10 लाख रूपये।




आरोपी (1) हरीश यादव पिता संतोष यादव उम्र 20 साल निवासी दनिया बोरी जिला-दुर्ग, हाल पता- पदुम नगर भिलाई-3,
(2) हेमराज साहू पिता प्रेमलाल साहू उम्र 20 साल निवासी ग्राम परसदापार पोष्ट नवागांव थाना बोरी जिला-दुर्ग।




