Uncategorized

भिलाई में कैमिकल युक्त पानी पीने से बछड़े और मछलियों की मौत निगम की टीम पोल्ट्री फार्म संचालक को जारी किया नोटिस

By Dinesh chourasiya

डबरी में मरे मिले मवेशी - Dainik Bhaskar

भिलाई नगर निगम के कुरुद क्षेत्र में कैमिकल युक्त पानी पीने से दो बछड़ों और कुछ मछलियों की मौत हो गई है। पार्षद की शिकायत पर निगम की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद नूर पोल्ट्री फार्म के संचालक को नोटिस जारी किया गया है।

भिलाई नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 22 कुरुद में सीसीएम कॉलेज के बाद गुरुवार सुबह एक डबरी में मछली मरी पड़ी दिखी। यहीं पर थोड़ी दूर में डबरी के किनारे दो गाय के बछड़े भी मरे हुए पड़े थे। लोगों ने इसकी शिकायत वार्ड के पार्षद पति अजय साहू को की। लोगों ने शिकायत की किसी ने डबरी के पानी में कैमिकल मिला दिया है। उसी पानी को पीने से मवेशियों की मौत हुई है।

वह डबरी जहां डाला गया कैमिकल

अजय साहू ने इसकी शिकायत जोन के स्वास्थ्य अधिकारी और कमिश्नर से की। इसके बाद जोन कमिश्नर और स्वास्थ्य अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि डबरी के बगल से कैमिकल की दो गेलन पड़ी है। इससे आशंका जताई गई कि उसी कैमिकल को डबरी के पानी में डाला गया है। जिस डबरी में यह कैमिकल डाला गया है वो नूर पोल्ट्री फार्म के बगल से स्थित है।

इसके बाद निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने पोल्ट्री फार्म के संचालक को नोटिस जारी कर इस बारे में जवाब मांगा है। उनका कहना है कि यदि समय पर नोटिस जवाब नहीं मिला तो संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

किसी इंसान की भी जा सकती थी जान

कुरुद भाजयुमो नेता मयंक गुप्ता कहना है कि ये काफी बड़ी और गंभीर लापरवाही है। इस पर पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। कई बार बस्ती के बच्चे डबरी में नहाने चले जाते हैं। ऐसे में यदि वो इस पानी को पीते तो उनकी भी जान जा सकती थी। निगम को चाहिए कि वो पोल्ट्री फार्म संचालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराए।

Related Articles

Back to top button