CG के बलौदाबाजार हिंसा और लाठी चार्ज के विरोध में दुर्ग में प्रदर्शन:कांग्रेसियों गृहमंत्री का पुतला दहन, लगाए नारे
By Dinesh chourasiya
भिलाई पुलिस के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध और बलौदाबाजार हिंसा में गलत गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों ने गृहमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
बलौदाबाजार हिंसा में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और सतनामी समाज के लड़कों की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। भिलाई तीन में प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कांग्रेसियों के ऊपर किए गए लाठी चार्ज ने इस आक्रोश को और बढ़ा दिया है। इसे लेकर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है।







गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुर्ग के पटेल चौक में पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियो को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। सैकड़ो जवानों की मौजूदगी में भी कांग्रेसियों ने गृह मंत्री का पुतला दहन किया।

पुलिस ने पुतला दहन रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी थी, लेकिन पुलिस की आंख में धूल झोंककर कांग्रेसी अपने मनसूबे में कामयाब होते हुए गृह मंत्री का पुतला दहन किया। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल ने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार आई है। पुलिस का रवैया तानाशाही हो गया है। सरकार के इशारे पर पुलिस बरबर्तापूर्ण कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने कहा कि भिलाई तीन में कांग्रेस शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर रही थी। इसके बाद भी पुलिस ने उनके ऊपर लाठी चलाई। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। साथ ही बलौदाबाजार हिंसा मामले में भी निर्दोश लोगों को फंसाया जा रहा है। उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। इसीके विरोध में उन लोगों ने पुतला दहन करके विरोध व्यक्त किया है।








