
BHILAI BREAKING NEWS: श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल की नर्स ने लगाया फांसी हॉस्टल में लटकती मिली लाश स्मृति नगर पुलिस जांच में जुटी
“BHILAI BREAKING NEWS: श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल की नर्स ने लगाया फांसी हॉस्टल में लटकती मिली लाश स्मृति नगर पुलिस जांच में जुटी
By Dinesh chourasiya







भिलाई से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। श्री शंकरा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक नर्स ने आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है कि, नर्स ने हॉस्पिटल परिसर में हॉस्टल में फंदे पर लटक कर जान दी है। मृत नर्स श्री शंकर मेडिकल कॉलेज में ही काम करती थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी जाँच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृत नर्स का नाम गामिनी सिंह (27 साल) है। वो खैरागढ़ की रहने वाली थी। वो कॉलेज कैंपस में ही हॉस्टल में रहती थी। सुबह 7 बजे उसकी रूम पार्टनर अपनी शिफ्ट में ड्यूटी गई थी। जब वो दोपहर 3 बजे वापस हॉस्टल लौटी तो गामिनी ने दरवाजा नहीं खोला। उसके बाद उसने बगल से देखा तो वो फंदे से लटकी हुई थी।
इसके बाद उसने इसकी जानकारी हॉस्पिटल व हॉस्टल प्रबंधन को दी। उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया। पुलिस ने अंदर जाकर देखा कि नर्स ने दुपट्टा से फंदा बनाकर रोशनदान के सहारे फांसी लगाई थी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा आगे पुलिस विवेचना कर रही है











