
भिलाई न्यूज 💫 कुम्हारी छेत्र में चोरों का आतंक ATM के बाद अब ज्वेलरी व बर्तन दुकान का शटर तोड़कर सोने चांदी आभूषण सहित बर्तन ले उड़े चोर
By Dinesh chourasiya

भिलाई के कुम्हारी छेत्र में चोरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले एटीएम काटने की घटना के बाद अब ज्वेलरी और बर्तन दुकान से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। कुम्हारी पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
कुम्हारी पुलिस के मुताबिक कुम्हारी मुख्य बाजार में धनीराम ज्वेलर्स और धनीराम बर्तन दुकान नाम की दो दुकान है। दोनों दुकान एक में जुड़ी हुई हैं। दुकान संचालक रोज की तरह सोमवार रात दुकान बंद करके अपने घर गया था। मंगलार सुबह जब वो दुकान खोलने पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। दुकान का ताला टूटा हुआ और शटर एक तरफ से उठा हुआ था। दुकान संचालक दुकान के अंदर गया तो देखा कि पूरा सामान बिखरा पड़ा है। दुकान संचालक के अनुसार दुकान से सोने के कुछ आभूषण, एक किलो तक चांदी के आभूषण और काफी मात्रा में बर्तन चोरी हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।








सोने के आभूषण ले गया था घर साथ
दुकान संचालक ने पुलिस को बताया कि वो सोने के आभूषण अपने साथ घर लेकर चला गया था। दुकान में कुछ ही आभूषण थे। यदि वो पूरा सोना दुकान में छोड़कर जाता तो बड़ा नुकसाान होता। उसने पुलिस से चोरों का पता लगाकर सामान दिलाने की गुहार लगाई है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
कुम्हारी पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि वो घटना समय के आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। यदि कोई भी सुराग मिला तो वो उसके जरिए जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएगी।







