Uncategorized

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच मैच देखने आ रहे हैं तो जानिए रूट चार्ट, भीड़ में नहीं फंसेंगे, नया रायपुर में भारी वाहन बैन

By Dinesh chourasiya

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया और टीम न्यूजीलैंड की टीमें एक दिन पहले गुरुवार को रायपुर पहुंच चुकी हैं।

दूसरे शहरों से मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए ट्रैफिक रूट जारी किया गया है, जिससे भीड़ में फंसने से बचा जा सके। नया रायपुर इलाके में दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक मध्यम और भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने इस बार कुछ बदलाव भी किए हैं। फर्स्ट इनिंग के बाद कोई एंट्री नहीं होगी। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा और एंट्री दोपहर 4 बजे से खुल जाएगी। सीटें पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दी जाएंगी और बिना फिजिकल टिकट प्रवेश संभव नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button