CRIME

दोस्तों ने शराब पीकर की युवक की हत्या: युवक को जमकर पिलाई शराब…प्रेम संबंध में युवक से पीट-पीटकर मार डाला… दो आरोपी गिरफ्तार,जाने मामला…

 

 

whatsapp sharing button
telegram sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
sharethis sharing button

 

 

 

 

 

 

 

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ढाई महीने पहले हुए युवक के हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। उसकी हत्या दो लोगों ने मिलकर किया है। बताया गया की पहले दोनों ने मिलकर युवक को जमकर शराब पिलाई फिर रॉड से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को फेंक दिया था। मगर अब पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

कोतरारोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतरा पावरग्रिड के पास एक अज्ञात युवक उम्र करीब 25 साल का शव पड़ा मिला था । कोतरारोड पुलिस मर्ग जांच में लेकर शव पंचनामा कार्यवाही किया गया । अज्ञात मृतक की शिनाख्त ग्राम बायंग, थाना कोतरारोड के कमल दास महंत पिता ह्रदय दास महंत उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई । शव निरीक्षण पर मृतक के शरीर में आए चोट प्रथम दृष्टया हत्या की ओर इशारा कर रहे थे । जांच में मृतक का पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया । पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का स्पष्ट कारण नहीं होने से थाना प्रभारी कोतरारोड़ उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर मामले की सूक्ष्मता से जांच किया जा रहा था । थाना प्रभारी द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए और घटना को लेकर मृतक के गांव बायंग में अपने मुखबीर लगाकर जानकारियां एकत्र किया गया जिसमें मृतक का उसके गांव के देवदास महंत के साथ उठना, बैठना और एक साथ काम धंधा करने की जानकारी मिली तथा गांव के ही कैलाश सिदार की नजदीकी रिश्तेदार के साथ मृतक कमल दास महंत के प्रेम संबंधों की जानकारी का पता चला ।

 

 

 

 

 

खबरें और भी

Related Articles

Back to top button