Uncategorized

BREAKING : शराब घोटाले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया गिरफ्तार

दिल्ली : सीबीआई ने आखिरकार दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने सिसोदिया से 8 घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद अभी कुछ ही समय पहले सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मनीष सिसोदिया से दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में 8 घंटे तक पूछताछ की थी। इससे पहले भी सीबीआई ने सिसोदिया से पूछताछ की थी।

आज यानी रविवार को पूछताछ से पहले मनीष सिसोदिया ने आशंका जताई थी कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही सिसोदिया ने यह भी आशंका जताई थी कि उन्हें 7-8 महीनों के लिए अंदर जाना होगा।

Related Articles

Back to top button