Uncategorized

CG BIG NEWS : ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप, पार्षद ने लापरवाही का लगाया आरोप….

 

 

कोरबा : CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रिसदी बस्ती के भीतर चल रहे ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है.

 

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि, प्रशासन से शिकायत के बाद भी यहाँ फैक्ट्री चलाई जा रही थी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पार्षद ने नगर सेना और बालको के दमकल टीम को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं पार्षद ने लापरवाही के चलते आग लगने का आरोप लगाया है. इस घटना के बाद आक्रोशित लोग फैक्ट्री को हटाने की मांग कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button