
Uncategorized
रायपुर. मोबाइल फोन चार्ज पर लगाकर बच्चा गेम खेल रहा था. उसी दौरान मोबाइल फट गया. गंभीर हादसे के कारण एक आंख की रोशनी ही बचायी जा सकी
- रायपुर. मोबाइल फोन चार्ज पर लगाकर बच्चा गेम खेल रहा था. उसी दौरान मोबाइल फट गया. गंभीर हादसे के कारण एक आंख की रोशनी ही बचायी जा सकी. सीने, पेट, चेहरे और दाहिने हाथ में कई चोटे आई. एक हाथ की कुछ उंगलियां ब्लास्ट में कट चुकी. स्मार्टफोन में विस्फोट होना कोई बड़ी बात नहीं है. चाहे फोन कितने भी प्रीमियम क्यों न हो फोन में कुछ गलतियों के चलते आग लग सकती है या फिर फोन एक्सप्लोड हो सकता है. मरीज सीतापुर सरगुजा का रहने वाला है. (Smartphone Blast)
कई बार ये मैन्यूफैक्चर की गलती होती है तो कई बार इसमें हमारी भी गलती होती है. घटना उस समय घटी जब 11 वर्षीय आयुष खेस 2 घंटे से ज्यादा समय तक फोन पर गेम खेल रहा था और और फोन चार्ज हो रहा था. मोबाइल खराब हो गया था. उसको पिता ने खेलने के लिए दे दिया था. मोबाइल पहले स्थानीय बाजार से खरीदा था. 11 वर्षीय आयुष खेस को उसके माता- पिता स्मार्टफोन विस्फोट के बाद डाॅ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग में लेकर आए. (Smartphone Blast)




