Uncategorized

CRIME NEWS : सूने मकान में चोरों ने बोला धावा, 15 लाख की नगदी समेत सोना किए पार

 

 

दुर्ग। CRIME NEWS : शहर में एक बार फिर चोरी की घटना ने पुलिसिया व्यवस्था के ऊपर सवाल खड़े कर दिया है। इस बार चोरों का निशाना भिलाई नगर निगम में कार्यरत सब इंजीनियर के घर धावा बोला है। जहां से लगभग 15 लाख रुपए चोर चोरी कर उड़न छू हो गए, उनके पड़ोस के ही एक घर में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

 

 

CCTV में दिखा चोर-

 

 

 

 

 

 

दरअसल, भिलाई नगर निगम में सब इंजीनियर रीमा जामुलकर पिछले दो दिनों से अपने मायके गई हुई थी, जिसके बाद आज सुबह रीमा जामुलकर के पड़ोसी ने फोन करके उन्हें बताया कि उनके और उनके पड़ोस वालों के घर का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद रीमा ने करने तत्काल अपने पड़ोसी से बात की और दोनों परिवार नेहरू नगर 77 एमएलडी प्लांट कॉलोनी पहुंचे। जहां पहुंचने पर देखा कि एक घर का ताला टूटा हुआ है और दूसरे घर का ताला सही सलामत है। लेकिन जब रीमा जामुलकर पीछे के रास्ते घर मे दाखिल हुई तो पता चला की दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है। जैसे ही घर के अंदर घुसते ही उनके होश उड़ गए। अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लॉकर में पड़ेगा लगभग 15 तोला सोना गायब हो चुके थे। तो वहीं डेढ़ लाख रुपए नगद की राशि भी थी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। वही रीमा जामुल करके पड़ोस में ही रहने वाले हैं। एक और घर में भी चोरी की घटना हुई है, जहां से लाखों रुपए नगद चोर लेकर फरार हो गए। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर एक बार फिर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम और डायल 112 पर सवाल उठाए हैं, इस पूरी घटना की सुपेला थाना को जानकारी दी गई है, सूचना मिलने के बाद अब सुपेला पुलिस फिलहाल मामले की विवेचना कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button