
मुन्नाभाई’ गिरफ्तार: बुआ के लड़के की जगह दे रहा था परीक्षा… केंद्र व्यवस्थापक को भी नोटिस…..
मुन्नाभाई’ गिरफ्तार: बुआ के लड़के की जगह दे रहा था परीक्षा… केंद्र व्यवस्थापक को भी नोटिस…..













Board Exam News, Munnabhai arrested, exam in place of aunt son, notice to center administrator
UP Board Exam 2023: उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के बीच नकल का गजब मामला सामने आया है। युवक अपने बुआ के लड़के की जगह पर परीक्षा दे रहा था। देवरिया जिले के परीक्षा केंद्र में हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में अपनी बुआ के लड़के की जगह परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई गिरफ्तार किया गया है। मामले में जिला प्रशासन से अवगत न कराने पर केन्द्र व्यवस्थापक को भी नोटिस दी गई है। यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।
सलेमपुर तहसील के अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल विद्यालय में 21 तारीख को हाईस्कूल बोर्ड की मैथ की परीक्षा थी। यहां दुर्गेश नाम के परीक्षार्थी की जगह पर इसका रिश्तेदार सतीश नाम का युवक परीक्षा दे रहा था। चेकिंग करने के दौरान वह पकड़ा गया और पकड़े जाने के पश्चात केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में केंद्र व्यवस्थापक ने तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन व जिला विद्यालय निरीक्षक को नहीं दी गई इस लिए जिला प्रशासन द्वारा इनको कारण बताओ नोटिस दी गई है।




