
Bhilai News : महिला मोर्चा ने प्रदेश सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, फूंका CM का पुतला










Bhilai News : महिला मोर्चा ने प्रदेश सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, फूंका CM का पुतला
By Dinesh Chourasiya


BHILAI. भिलाई में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा इकाई ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर दिया। भिलाई के सुपेला स्थित गदा चौक पर पुतला फूंका गया। यहां संगठन की चुनिंदा महिलाएं ही उपस्थित रहीं।




इस दौरान मौजूद पुलिस जवानों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन महिला मोर्चे की पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने में सफलता पाई।
गौरतलब है कि भिलाई जिला भाजपा की महिला मोर्चा इकाई ने प्रदेश सरकार पर लचर कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए गदा चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
इस दौरान महिला मोर्चे की पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार और यहां व्याप्त लचर कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की गई। सभी ने ‘भूपेश बघेल होश में आओं’, ‘महिलाओं को सुरक्षा देना होगा’, ‘भूपेश तेरी हाय-हाय’, ‘भूपेश सरकार मुर्दाबाद’, भूपेश तेरी तानाशाही नहीं चलेगी’, ‘महिलाओं के साथ अत्याचार बंद करों’ आदि नारेबाजी की गई। महिला मोर्चे की पदाधिकारियों ने कहा कि यहां यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस के राज में महिलाओं से लेकर हर वर्ग त्रस्त है।
इस दौरान महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, सरला आचार्य, पुष्प लताकर, गीता विश्वकर्मा, कविता विश्वाल, प्रतिला दुबे, मिथिला खिचरिया, निर्मला यादव सहित अनेक महिलाएं मोर्चे की पदाधिकारी गण, सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।




