Uncategorized

रायपुर पुलिस ने निकाला अपराधी का जुलूस सरेआम नाबालिक लड़की को बाल पकड़कर गढ़ासे की नोक पर घुमाता रहा

 

नाबालिग लड़की पर गंडासे से हमला करने और बाल पकड़कर सड़क पर घूमने वाले आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलुस, देखें वीडियो

 

 

 

 

 

रायपुर। RAIPUR VIDEO : राजधानी के गुढियारी में नाबालिग लड़की को गंडासे से गोदने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी ओमकार तिवारी का पुलिस ने इलाके में जुलूस निकाला है, वहीँ घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मामला गुढियारी थाना क्षेत्र का है।

 

 

 

 

ALSO READ : RAIPUR CRIME NEWS : नाबालिग लड़की का बाल पकड़कर सड़क में खींचता रहा किराना व्यवसायी, धारदार हथियार से भी किये कई वार, देखते रहे लोग, आरोपी गिरफ्तार

 

दरअसल आरोपी किराना दूकान संचालक ओमकार तिवारी ने शनिवार की शाम गुढियारी इलाके के पहाड़ी चौक में एक नाबालिग लड़की पर गंडासे वॉर किया था, यही नहीं आरोपी ने नाबालिग का बाल पकड़कर हाथ से गड़ांसा लहराते हुए सड़क पर घूम रहा था, जिससे यह पता चलता है कि उसे पुलिस का कोई खौंफ नहीं था। घटना में घायल युवती हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

 

 

ALSO READ : RAIPUR CRIME NEWS : नाबालिग लड़की का बाल पकड़कर सड़क में खींचता रहा किराना व्यवसायी, धारदार हथियार से भी किये कई वार, देखते रहे लोग, आरोपी गिरफ्तार

 

दुकानदार पर आरोप है कि बालिका को सैलरी नहीं मिली थी। सैलरी मांगने ही बीते शनिवार को बालिका आरोपी के पास पहुंची थी। इस बात पर दुकानदार को इतना गुस्सा आया कि उसने गंडासे से बालिका की गर्दन पर हमला कर घायल कर दिया, और फिर नाबालिग लड़की को पहाड़ी चौक की सड़कों पर बाल पकड़कर घुमाता रहा, मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे, डर के मारे कोई भी स्थानीय मदद के लिए सामने नहीं आया।

: RAIPUR CRIME NEWS : नाबालिग लड़की का बाल पकड़कर सड़क में खींचता रहा किराना व्यवसायी, धारदार हथियार से भी किये कई वार, देखते रहे लोग, आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

वहीँ वारदात के बाद पकड़ने गई पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने घर की छत पर खड़े होकर खुद पर मिट्टी तेल डालकर खुदकुशी करने की धमकी दी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी ओंकार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया और रविवार को उसका गुढ़ियारी इलाके में जुलुस निकाला गया।

 

देखें वीडियो 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button