Uncategorizedvideo खबर

पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी का छोटा भाई शादी समारोह में मुंह में सिगरेट एंड पिस्टल लेकर लहराते हुए वीडियो हुआ वायरल

धीरेंद्र शास्त्री के भाई की गुंडागर्दी, मुंह में सिगरेट फंसाए शादी समारोह में लहराया कट्टा, वीडियो वायरल

 

Dheerendra shastri bhai video धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग का वीडियो वायरल, हाथ में पिस्टल लेकर शादी में हंगामा

Dheerendra shastri bhai video

Dheerendra shastri bhai video

 

 

Dheerendra shastri bhai video: छतरपुर। छतरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग पिस्टल की नोक पर दलित परिवार को धमकी देता नजर आ रहा है। ये वीडियो किसी शादी समारोह में हुए विवाद का बताया जा रहा है। शालिग्राम गर्ग पिस्टल ताने नजर आ रहा है। हालांकि अराधना न्यूज़ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

राई को लेकर हुआ विवाद

Dheerendra shastri bhai video: जानकारी के अनुसार बीती 12 फरवरी को ग्राम गढ़ा में दलित परिवार की शादी में राई नाच गाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग दलित परिवार को धमकाते नजर आए। उसके मुंह में सिगरेट और हाथ में पिस्टल थी। हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बचती नजर आ रही है। वहीं अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Related Articles

Back to top button