Uncategorized

भिलाई में नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी को पुलिस ने पास्को एक्ट सहित छेड़खानी का मामलादर्ज कर भेजा जेल 

By Dinesh chourasiya

 

ज्ञात हो की पुरानी बस्ती सुपेला की रहने वाली महिला थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की उनकी नाबालिग बेटी उम्र 10 वर्ष को मोहल्ले का रहने वाला राजकुमार राजभर द्वारा कुछ खिलाने के बहाने अपनी मोटर सायकल से मौर्या टाकिज के पीछे अंडरब्रीज के पास जंगल झाडी में ले जाकर छेड़खानी किया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश में एवं श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर भिलाई) श्री सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर श्री सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी राजकुमार राजभर को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकर किया आरोपी को आज दिनांक 11.05.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक मनीष बाजपेयी, सउनि खुशबू वर्मा, आर. विकास तिवारी, जुनैद सिद्धीकी, सूर्यप्रताप सिंह, अजय देवांगन का विशेष योगदान रहा।
की गई कार्यवाही:-
अपराध क्रमांक:- 555/2024
धारा:- 354 भादवि, 8 पाक्सो एक्ट
गिरफ्तार आरोपी:- राजकुमार राजभर पिता स्व. प्रभुनाथ राजभर उम्र 44 साल निवासी अजय मुर्गी फार्म के पास पुरानी बस्ती सुपेला जिला दुर्ग छ.ग.

Related Articles

Back to top button