CG में कांग्रेस विधायक के PSO ने खुद को मारी गोली.मौत:3 राउंड की फायरिंग,
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा से कांग्रेस विधायक इंद्र साव के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) ने रविवार को खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक महीने पहले ही लव मैरिज की थी। वारदात भाटापारा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना विधायक के घर के सामने वाले घर में हुई। मृत PSO का नाम डिगेश्वर गागड़ा है। वह कांग्रेस विधायक इंद्र साव के निजी सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात थे। खुद पर 3 बार फायरिंग की है।








अब जानिए कैसे हुई वारदात ?
दरअसल, विधायक इंद्र साव के घर सामने ही डिगेश्वर गागड़ा का क्वार्टर है। रविवार दोपहर को गागड़ा अपने घर पर थे। साढ़े 3 बजे के करीब अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही PSO खून से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए।
फायरिंग की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, तब तक PSO गागड़ा की मौत हो चुकी थी। लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। भाटापारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।





विधायक इंद्र साव बोले- बिल्कुल सामान्य था डिगेश्वर
भाटापारा विधायक इंद्र साव ने बताया कि डिगेश्वर चुनाव के बाद से उनकी सुरक्षा में तैनात था। उन्होंने एक माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। डिगेश्वर सामान्य रूप से रह रहा था। उसके व्यवहार में कोई असामान्यता नहीं थी। पता नहीं क्यों इस तरह की आत्मघाती कदम उठाया।
पुलिस कर रही हर पहलू की जांच
एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि विधायक के पीएसओ का शव मकान की छत पर था। शरीर में बुलेट इंजरी के निशान हैं। वारदात वाली जगह से तीन खाली बुलेट भी मिले हैं। घटना किस वजह से और कैसे हुई, इसे लेकर जांच की जा रही है। FSL की टीम मौके पर है।




