
CG में 20 IPS का ट्रांसफर 5 IG और 9 SP बदले गए:दीपक सरगुजा और अभिषेक बनाए गए राजनांदगांव आईजी, दुर्ग से हटाए गए जितेंद्र शुक्ला
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ में 20 IPS अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। इसमें 5 IG, 1 DIG, 1 AIG समेत 9 जिलों के SP शामिल हैं। सरगुजा और राजनांदगांव रेंज के IG भी बदले गए हैं। इसमें दीपक झा को सरगुजा और अभिषेक शांडिल्य को राजनांदगांव रेंज का आईजी बनाया गया है।
गृह विभाग के आदेश के मुताबिक राजेश अग्रवाल को सरगुजा SP, विजय अग्रवाल दुर्ग एसपी, भावना गुप्ता बलौदाबाजार SP, सूरज सिंह धमतरी SP, लक्ष्य शर्मा खैरागढ़ एसपी, आंजनेय वार्ष्णेय सारंगढ़ और योगेश पटेल बालोद SP बनाए गए हैं। SR भगत गौरेला पेंड्रा SP और विजय पांडे को जांजगीर-चांपा का SP बनाया गया है।







इसके साथ ही डीजीपी की दौड़ में शामिल वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पवन देव को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अजातशत्रु बहादुर सिंह को इंटेलिजेंस डीआईजी की कमान सौंपी गई है, जबकि ध्रुव गुप्ता को सीआईडी के आईजी की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं जांजगीर-चांपा SP को CID के AIG बनाए गए हैं। इसके साथ ही जितेंद्र शुक्ला को दुर्ग SP से हटाकर CAF पांचवी बटालियन जगदलपुर भेजा गया है। वहीं बालाजी राव सोमावार कानून व्यवस्था विशेष शाखा के IG बनाए गए हैं।
देखिए आदेश-










