
भिलाई ✍️निगम की टीम ने अवैध निर्माण पर की बड़ी कार्य वाही 11 निर्माणाधीन मकानो को तोड़ा, बड़ी मात्रा में बिल्डिंग मटेरियल जब्त
By Dinesh chourasiya
दुर्ग कलेक्टर और भिलाई निगम आयुक्त के निर्देश पर कुरुद क्षेत्र में जोन कमिश्नर ने अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की है। जोन 2 कमिश्नर येशा लहरे पूरी टीम के साथ गुरुवार दोपहर ढांचा भवन नकटा तालाब के बगल से स्थित अवैध प्लॉटिंग पहुंची। उन्होंने यहां निर्माणाधीन मकानों का बिल्डिंग मटेरियल जब्त कर लिया है। साथ ही साथ 11 मकानों की बाउंड्रीवाल को ढहा दिया। इस दौरान निगम की टीम और लोगों के बीच जमकर विवाद हुआ। बाद में जामुल पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया।







जोन कमिश्नर येशा लहरे ने बताया कि दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। कुरुद क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग की काफी शिकायतें आ रही थीं। निगम कमिश्नर रोहित व्यास ने इस पर विधवत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस पर अतिरिक्त तहसीलदार गुरुदत्त पंचभई, उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, शाहबाज अहमद और सहायक राजस्व अधिकारी जगदीश प्रसाद तिवारी के साथ एक टीम तैयार की गई। जामुल पुलिस भी कार्रवाई के दौरान मौजूद रही। टीम दोपहर में कुरूद नकटा तालाब के पहुंची। यहां बड़े पैमाने पर बिना परमीशन मकानों का निर्माण चल रहा था। किसी ने भी बिल्डिंग परमीशन नहीं दिखाया। पूर्व में भी इन मकानों का निर्माण रोकने के लिए नोटिस जारी की गई थी। इसके बाद 11 निर्माणाधीन मकानों पर कार्रवाई की गई। सभी मकानों की बाउंड्रीवाल तोड़ी गई है।
जेसीबी को रोककर लोगों ने किया निगम की कार्रवाई का विरोध




जेसीबी को रोककर लोगों ने किया निगम की कार्रवाई का विरोध
लोगों ने जेसीबी रोक कर किया बवाल, जामुल पुलिस पहुंची
घरों की बाउंड्रीवाल तोड़े जाने पर निर्माण करने वाले लोगों ने निगम की टीम को घेर लिया। उन्होंने जेसीबी को आगे नहीं जाने दिया। कुछ लोगों ने जेसीबी को जलाने तक की धमकी दी। बाद में जोन कमिश्नर ने जामुल पुलिस से बल बुलवाया। पुलिस बल ने यहां आकर हस्तक्षेप किया। लोगों का कहना था निगम जब यहां नियमिती करण कर रहा है तो उसे बिल्डिंग परमीशन भी देना चाहिए। बिल्डिंग परमीशन के लिए आवेदन करने पर न तो परमीशन दिया जा रहा है और यदि कोई मकान बनाता है तो उसे तोड़ा जा रहा है।
जोन कमिश्नर से विवाद करते कालोनी के लोग
जोन कमिश्नर से विवाद करते कालोनी के लोग
जोन कार्यालय में की गई थी शिकायत
जानकारी के मुताबिक भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने जोन कमिश्नर के पास लिखित में शिकायत दी थी कि नकटा तालाब के बगल से बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण कार्य चल रहा है। निगम की टीम गरीब लोगों का मकान निर्माण रोककर कार्रवाई कर रही है, लेकिन कांग्रेस से जुड़े और पहुंच वाले लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जोन कमिश्नर ने इसी शिकायत को देखते हुए निष्पक्ष रूप से एक साथ सभी निर्माण पर एक साथ कार्रवाई की है।







