Uncategorized
छत्तीसगढ़- 2 साल में 2960 हत्याएं, हर दिन 4 मर्डर:रायपुर में सबसे ज्यादा 160 वारदातें, रायगढ़ और जशपुर में 114-114 केस
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ में पिछले 2 सालों में 2960 हत्या के मामले दर्ज किए गए। यानी औसतन हर महीने 123 और हर दिन करीब 4 लोगों का मर्डर हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि नक्सल प्रभावित रहे बस्तर संभाग के कई जिलों की तुलना में रायपुर में ज्यादा हत्याएं हुईं।







गृह विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2026 तक रायपुर में सबसे ज्यादा 169 हत्याएं हुई। इसके बाद जशपुर और रायगढ़ में 114-114, जबकि दुर्ग और सरगुजा में 113-113 हत्या के मामले दर्ज हुए। बिलासपुर में 109 लोगों की हत्या हुई।






