Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending

पॉलिटेक्निक में एडमिशन का अंतिम मौका, 11 से 16 जुलाई तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

18 जुलाई को संस्था स्तरीय काउंसलिंग, सिविल, इलेक्ट्रिकल और माइनिंग इंजीनियरिंग में मिलेगा प्रवेश

 

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 10 जुलाई 2026

शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बालोद में राज्य स्तर पर ऑनलाइन काउंसलिंग एवं प्रवेश की प्रक्रिया दो चरणों में पूर्ण होने के पश्चात् अब अंतिम चरण (संस्था स्तरीय काउंसलिंग) के तहत प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि 11 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई है। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बालोद के प्राचार्य ने बताया कि संस्था में डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और माइनिंग इंजीनियरिंग ब्रांच संचालित हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश हेतु इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी वेबसाइट https://cgdte.admissions.nic.in पर निर्धारित तिथि में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के उपरांत, पंजीकृत अभ्यर्थी 18 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से शासकीय पॉलिटेक्निक संस्थान बालोद में प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। 

 

Related Articles

Back to top button