Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending

जुंगेरा में पक्की नाली निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या होगी खत्म

विकसित भारत अभियान के तहत ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात, बरसात में जलभराव से मिलेगी राहत

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 12 जुलाई 2026

 ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में विकसित भारत जी राम जी के तहत ग्राम पंचायत जुंगेरा की वर्षों से चली आ रही जलजमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों को राहत मिलेगी। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत गांव में पक्की नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है, जिससे बरसात में ग्रामीणों को जलभराव और गंदगी से मुक्ति मिल सकेगी।

ग्राम पंचायत जुंगेरा की सरपंच नीलम कोठारी ने पक्की नाली निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इस पक्की नाली के निर्माण के लिए पंचायत द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पहले गांव में कच्ची नाली होने के कारण बरसात के दिनों में पानी का बहाव गलियों और लोगों के घरों तक पहुंच जाता था। इससे न केवल ग्रामीणों का रहन-सहन प्रभावित होता था, बल्कि उनके सामानों का भी भारी नुकसान होता था। ग्रामीण इस समस्या से बेहद दुखी और परेशान थे। उन्होंने कहा कि आज वर्षों की यह कोशिश रंग लाई है और इस पक्की नाली के निर्माण से अब ग्रामीणों का जीवन सुगम और शांतिपूर्ण हो सकेगा।

सरपंच श्रीमती नीलम कोठारी ने विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के सही संचालन और सहयोग के कारण ही आज गांव के धरातल पर ऐसे महत्वपूर्ण विकास कार्य संभव हो पा रहे हैं। नाली निर्माण का कार्य शुरू होने से स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पक्के निर्माण के बाद गांव में स्वच्छता बढ़ेगी और बरसात के मौसम में होने वाली जलभराव की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button