Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राजनीति
Trending

अन्नदाताओं को मिली बड़ी सौगात, ग्राम गुजरा में ‘किसान कुटीर भवन’ का लोकार्पण

सांसद भोजराज नाग ने किया शुभारंभ, किसानों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अहम पहल

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 13 जुलाई 2026 |

बालोद जिले के डौंडी विकासखंड अंतर्गत ग्राम गुजरा में किसानों को समर्पित ‘किसान कुटीर भवन’ का लोकार्पण किया गया। क्षेत्रीय सांसद श्री भोजराज नाग ने भवन का शुभारंभ करते हुए इसे किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सांसद श्री नाग ने कहा कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। किसान कुटीर भवन के निर्माण से सहकारी गतिविधियों को मजबूती मिलेगी तथा किसानों को बैठक, प्रशिक्षण और कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र में कृषि विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि किसान कुटीर भवन क्षेत्र के अन्नदाताओं के लिए उपयोगी साबित होगा और ग्रामीण विकास को नई दिशा देगा।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सहकारी समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने किसान हित में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Back to top button