
जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, डीएफओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने किया पौधरोपण
वनमंडल बालोद में सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया जन्मदिन, मुख्य लिपिक महेंद्र कौशल, यशवंत कडुंडे सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं, पौधरोपण कर हरित भविष्य का लिया संकल्प








रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 15 जुलाई 2026 |वनमंडल बालोद के वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) श्री अभिषेक अग्रवाल का जन्मदिन बुधवार को सादगी, आत्मीयता एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया तथा सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
जन्मदिन समारोह में मुख्य लिपिक श्री महेंद्र कौशल, श्रीमती रेनू घडोले, श्रीमती उषा ठाकुर, श्री चंद्र प्रकाश साहू, श्री यशवंत कडुंडे, श्री नूतन साहू सहित वनमंडल बालोद के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने डीएफओ श्री अग्रवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की।





इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें श्री अभिषेक अग्रवाल जैसे कर्मठ, दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी अधिकारी के नेतृत्व में कार्य करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में वन संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन तथा जनहित से जुड़े कार्यों को नई गति मिली है।

कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। सभी ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना समाज के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायी पहल है।

अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डीएफओ श्री अभिषेक अग्रवाल के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।





