Uncategorized

भिलाई में चोरी के मामले में फरार 10 साल बाद आरोपी पकड़ाया 

By Dinesh chourasiya

प्रार्थी रामकुमार डहरिया, निवासी भाठापारा दादर भिलाई-03 द्वारा दिनांक 10.05.2016 को थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 08.05.2016 को वह अपने परिवार सहित घर में ताला लगाकर रायपुर शादी कार्यक्रम में गया था। वापस आने पर घर का ताला टूटा मिला तथा अंदर रखे 02 नग गैस सिलेंडर, सोने का नेकलेस, 01 जोड़ी झुमका, 03 जोड़ी चांदी का पायल एवं 01 कुकर, कुल कीमती लगभग 45,000 रुपये अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 223/2016 धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान सहआरोपी शुभम मांझी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का कुछ सामान जप्त किया गया था। घटना के पश्चात आरोपी दंतेष राव फरार हो गया था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

दिनांक 03.04.2026 को मुखबिर सूचना पर आरोपी को उसके निवास क्षेत्र से पकड़ा गया। पूछताछ उपरांत आरोपी दंतेष राव, उम्र 33 वर्ष, निवासी देव नगर, चरोदा बस स्टैंड के पास, पुरानी भिलाई को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

▪️ आरोपी का नाम :

1. दंतेष राव, उम्र 33 वर्ष, निवासी देव नगर चरोदा, पुरानी भिलाई
▪️ जप्त सामग्री :
(पूर्व में सहआरोपी से)

1. एक नग सोने का हार
2. एक जोड़ी चांदी का पायल
3. एक नग गैस सिलेंडर

 

Related Articles

Back to top button