दुर्ग कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण:केंद्र में साफ सफाई व अन्य व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
By Dinesh chourasiya

दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बुधवार को पाटन में धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान बेचने पहुंचे किसानों से चर्चा। उन्होंने वहां पानी और बैठने के इंतजाम को लेकर भी चर्चा की। कलेक्टर समिति प्रबंधकों को निर्देश दिए की केंद्र में साफ सफाई, पेयजल और बैठने की अच्छे इंतजाम किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाटन में शिक्षा विभाग की प्री बोर्ड की तैयारी लेकर परख कार्यक्रम के संबंध में संकुल समन्वयक, नोडल प्राचायों की बैठक भी ली। उन्होंने दुर्ग जिले में बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे प्रदर्शन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।







ऑडिटोरियम में बाल विवाह मुक्त भारत के संबंध में शपथ दिलाई गयी। इसके पश्चात आंगनबाड़ी केंद्र कसही, उप स्वास्थ्य केंद्र कसही, धान खरीदी केंद्र पाटन, पंदर, सोरम का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पाटन एसडीएम, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन, अनुविभागीय अधिकारी जनपद पंचायत पाटन, उप अभियंता संजीव सिंह उपस्थित रहे।

कोई भी समस्या होने पर किसान सीधे करें शिकायत




कलेक्टर ने किसानों को कहा कि धान खरीदी केंद्र में उन्हें किसी तरह की कोई समस्या होती है। टोकन में दिक्कत आती है या फिर केंद्र के प्रभारी व कर्मचारियों द्वारा तौल या अन्य किसी चीज में गड़बड़ी की जाती है तो किसान इसकी शिकायत सीधे उनके पास कर सकते हैं। उन्होंने एसडीएम को भी निर्देश दिए कि किसानों को धान बेचने के दौरान किसी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।





