छत्तीसगढ़

भिलाई में सुपेला रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने बैठी थी महिला: यमदूत बनकर आई डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचा ली जान

By Dinesh chourasiya

भिलाई  में सुपेला रेलवे क्रॉसिंग पर एक महिला खुदकुशी करने के लिए बैठी हुई थी। जैसे ही इसकी जानकारी डायल 112 को हुई, वो तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने महिला को पकड़कर वहां से थाने ले गई और काउंसलिंग के बाद उसे घर भेजा। अगर समय पर डायल 112 की टीम वहां नहीं पहुंचती तो महिला की जान जा सकती थी।

भट्ठी टीआई के.के. कुशवाहा ने बताया कि सोमवार दोपहर चीता वाहन डायल 112 में एक इवेंट प्राप्त हुआ था। फोन करने वाले ने बताया कि एक महिला सुपेला रेलवे क्रॉसिंग के पास रेल पटरी में बैठी है। शायद वो खुदकुशी करने जा रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 में पदस्थ आरक्षक सोमेश कुमार एवं चालक अश्वनी प्रभाकर बिना समय गंवाए 5 मिनट में मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि महिला रेलवे ट्रैक पर अकेली बैठी है।

दोनों धीरे से महिला के पास पहुंचे तो वो वहां से जाने लगी। पुलिसवालों ने उसे पकड़कर पूछताछ किया तो उसने बताया कि वो खुदकुशी करने के लिए ट्रेन आने का इंतजार कर रही थी। इसके बाद पुलिसवालों ने महिला को समझाया और अपने साथ थाने लेकर गई। डायल 112 की सूझबूझ और तत्परता से महिला की जान बच गई।

परिजनों को बुलाकर घर भेजा
डायल 112 की गाड़ी में बैठाकर महिला को भट्ठी थाने ले जाया गया। यहां महिला अधिकारी और थाना प्रभारी ने महिला को समझाया। उसकी अच्छे से काउंसलिंग की। जब महिला ने आत्महत्या का विचार बदला तो उसके परिजनों को थाने बुलाया गया। उन्हें भी समझाइश दी गई कि वो महिला का अच्छे से ध्यान रखें। इसके बाद उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button